{"_id":"61cdf6a4c8f9131bc7162b4b","slug":"pradhan-s-father-dies-due-to-scooty-maharajganj-news-gkp421897326","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की चपेट से प्रधान के पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की चपेट से प्रधान के पिता की मौत
विज्ञापन
स्कूटी की चपेट से प्रधान के पिता की मौत
अड्डा बाजार। क्षेत्र के चंडी थान चौराहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी की चपेट से रामजनम मौर्य (55) घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला मुख्यालय के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रामजनम के पुत्र लक्खीचंद मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक पर मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंडी थान के ग्राम प्रधान लक्खीचंद मौर्य के पिता राम जनम मौर्य बुधवार की देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। हाईवे पर चौराहे के पास वह स्कूटी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक स्कूटी लेकर मुड़िला की ओर भाग गया।
प्रधान लखीचंद ने बताया कि पिता को घायल अवस्था में निजी साधन से प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिला मुख्यालय से शव लेकर वह रात 11.30 बजे संपतिहा पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर दी। नौतनवां थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।