Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan dies, child injured after being hit by uncontrolled pickup

Maharajganj News: अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत, बच्चा घायल

Mon, 24 Nov 2025 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pradhan dies, child injured after being hit by uncontrolled pickup
किराने की दुकान से सामान खरीद कर पैदल ही घर जा रहे थे पूर्व प्रधान
विज्ञापन

भिटौली। थाना क्षेत्र के भिटौली में बीती रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई जबकि एक दस वर्षीय हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हर्ष (10) को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
सूचना के अनुसार, भिटौली के पूर्व प्रधान आशीष कुमार गौतम (49) शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे किराने की दुकान से कुछ सामान खरीद कर पैदल ही अपने घर जा रहे थे। इसी बीच महराजगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। घायल अवस्था में परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और घटना के 1 घंटे बाद लगभग रात्रि 10:30 बजे पूर्व प्रधान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष कुमार गौतम ने भिटौली ग्राम पंचायत का 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया था। एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि वाहन एवं चालक दोनों पुलिस हिरासत में है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पूर्व प्रधान आशीष कुमार गौतम अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके पिता सुग्रीव कनौजिया, माता शकुंतला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। चार भाइयों में पूर्व प्रधान आशीष कुमार गौतम तीसरे नंबर के थे। बड़े भाई सुनील कनौजिया व छोटा भाई अंकित बेसिक विभाग में सहायक अध्यापक हैं। पंकज कुमार समाज सेवा में हैं। बेटा अभिनव (16) एवं बेटी अंकिता (12) अभी पढ़ रहे हैं। पत्नी रीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओमप्रकाश जायसवाल, ठाकुर प्रसाद रौनियार, समाजसेवी गौरव श्रीवास्तव, युवा नेता बैजनाथ गुप्ता, स्वामीनाथ गुप्ता ने गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed