फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan and BDC clashed over cigarette

Maharajganj News: सिगरेट को लेकर प्रधान व बीडीसी भिड़े

Sat, 15 Mar 2025 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Mar 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and BDC clashed over cigarette
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर शुक्रवार को दोपहर पुलिस की सक्रियता से बड़ा विवाद होने से बच गया। यहां सिगरेट मांगने को लेकर उपजे विवाद ने राजनैतिक रूप ले लिया और ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य में भिड़ंत हो गई। शोर शराबा सुनकर दोनों के समर्थक इकट्ठे हो गए और मारपीट करने पर आमादा हो गये। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। कुछ ही देर में दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित दुकान पर एक युवक पहुंचा और चार सिगरेट की मांग की। दुकानदार ने बताया कि हमारे पास एक ही सिगरेट बचा है। आरोप है कि इसी बात को लेकर युवक ने दुकानदार को अपशब्द बोल दिया। दुकानदार ने भी उसे कुछ तीखा जवाब दिया, जिससे युवक बौखला गया और कुछ दूर पर मौजूद अपने अन्य साथियों के पास गया। दर्जनों की संख्या में युवक इकट्ठे होकर दुकानदार पर हमला बोल दिए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद समाप्त कराया। पुलिस मारपीट करने वाले युवकों को समझा बुझा रही थी कि इसी बीच एक गांव के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों का विवाद राजनैतिक रूप ले लिया और हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि विवाद के दौरान पुलिस मौजूद नहीं रहती तो कोई बड़ा हादसा हो जाता। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed