फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pradesh mein aparaadh ka graaph tejee se badha : omaprakaash

प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा : ओमप्रकाश

Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
pradesh mein aparaadh ka graaph tejee se badha : omaprakaash
सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा : ओमप्रकाश
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
पनियरा (महराजगंज)। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। जनता महंगाई से त्रस्त है। समाज के हर वर्ग के लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार जन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। किसान-मजदूर भी सभी परेशान हैं। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं।
वह सोमवार को रजौड़ा खुर्द गांव में समय माता के स्थान पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, चोरी की घटनाएं बढ़ीं हैं। आज देश में समान शिक्षा की जरूरत है। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को आम जनता को बताएं। 2022 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सहयोग से बनने वाली सरकार पूरे प्रदेश में घरेलू बिजली माफ करने के साथ सामान्य शिक्षा व्यवस्था लागू करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि आज देश-प्रदेश की जो है, इससे गरीबों का भला नहीं हो सकता। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर, रामकोला के विधायक रामानंद, प्रफुल्ल चौबे उर्फ सोनू चौबे, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, कविलास राजभर, उमेश राजभर, राधेश्याम सिंह, संतोष पांडेय, विक्रम सिंह, नीरज गौतम, जितेंद्र पासवान, राधेश्याम राजभर, मालती राजभर, अंजली राजभर, लौहर राजभर, अनिरुद्ध राजमर, ईश्वर राजभर, जयनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा कार्यकर्ताओं के वाहन पर पथराव
परतावल। पनियरा के रजौड़ा कला में आयोजित सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन से लौट रहे कार्यकर्ताओं के गाड़ी पर हरपुर तिवारी में पथराव हो गया। पथराव से गाड़ी का शीशा टूट गया तथा चालक समेत कुछ महिला कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

पनियरा क्षेत्र के रजौड़ा कला में सोमवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अरविंद राजभर का कार्यक्रम था। इसमें परतावल क्षेत्र से कार्यकर्ता गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस आते समय श्यामदेउरवां क्षेत्र के हरपुर तिवारी के पास कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। चालक विजय शर्मा (23), सुनीता (40), शांति (42), पूनम (35) को चोट आई हैं। घटना के बाद कार्यकर्ता उर्मिला, सुनीता, पूनम, विजुला, चंपा, कुसमावती, शारदा, जानकी, विजय कुमार शर्मा, मिथिलेश आदि ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि हरपुर में सुभासपा कार्यकर्ताओं के वाहन से एक बाइक में ठोकर लग गई थी। इस वजह से विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed