फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pradarshan.

मानदेय को लेकर रसोईयों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Aug 2019 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
pradarshan.
मानदेय को लेकर लामबंद रसोईयों ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने बुधवार को मानदेय व अन्य समस्याओं के निदान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि संघ द्वारा नियमित तौर पर रसोइयों के मानदेय को सीधे उनके खाते में भेजने की मांग की जा रही है लेकिन शासन ने इस दिशा में अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है। एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों का संविलयन कर रसोइयों को निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है जो अनुचित है। रसोइयों के नवीनीकरण को लेकर आवेदन संबंधी प्रक्रिया को समाप्त किया जाए तथा सीधे तौर पर उनका नवीनीकरण कर दिया जाए। काम के हिसाब से उनका मानदेय अत्यंत कम है, उनके मानदेय को बढ़ाते हुए 10 हजार रुपया किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बिंदु देवी ने कहा कि रसोइयों की समस्याओं को दूर कराने को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं होंगे तो रसोइया आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। महासचिव सरस्वती देवी ने कहा कि रसोइयों के विद्यालय से निकालने की प्रक्रिया बंद नहीं हुई तो बीएसए कार्यालय का घेराव करेंगे। धरने में रीता, शकुंतला, पुष्पा, उर्मिला, माधुरी, शीला, परमशीला, कौशिल्या, विजयलाल, फेरई, जवाहिर, संतोष गौतम, कैलाशनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सूत्रीय मांगों के लिए कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिया धरना
- मुख्यमंत्री को भेजा मांगों से संबंधित ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय रखने, लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति करने समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मियों ने बुधवार को परिसर में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रीनाथ धर दूबे ने कहा कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन शासन उस दिशा में सार्थक कदम नहीं उठाया रहा।

जिला मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अहम कार्यों को संचालित करने वाले इन कर्मियों की समस्याओं का यदि अविलंब निदान नहीं हुआ तो कर्मचारी 16 सितंबर को हजरतगंज स्थित गांधी पार्क पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने अपने ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, लेखा कर्मियों को लेखा संवर्ग का वेतनमान देने, नवसृजित जिलों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने आदि को लेकर ज्ञापन सौंपा धरने में आनंद प्रकाश मणि, वेदप्रकाश मिश्रा, नंदिता राय, सुनीता पटेल, ब्रहमानंद, अनिल पटेल, आलोक सिंह, विनीत सिंह, मनीष शर्मा, तपन गुप्ता, अनुपमा, रामेश्वर, अशोक सिंह, रमेश श्रीवास्तव, छोटेलाल, रामप्रसाद, संजय श्रीवास्तव, पवन शुक्ल आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed