{"_id":"68570d1d652594e3d4025419","slug":"practiced-and-resolved-to-stay-healthy-through-yoga-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152517-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किया अभ्यास, योग से निरोग रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किया अभ्यास, योग से निरोग रहने का लिया संकल्प
Sun, 22 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
धनेवा स्थित स्टेडियम में योग शिविर में योगा करते अधिकारी और अन्य।
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जगह जगह योगाभ्यास हुआ। योग के जरिए निरोग रहने का संकल्प लिया गया। योग प्रशिक्षकों की निगरानी में अधिकारियों समेत अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम में हुआ। इसके अलावा शहर के एक मैरिज हाल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बाल योग साधकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला क्रीड़ा स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास में विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, नोडल अधिकारी अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित लगभग 1000 लोगों ने योगाभ्यास किया।
उपस्थित लोगों ने विशाखापत्तनम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद सभी लोगों ने प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी, आशुतोष चौधरी और रानी चंद्रा के मार्गदर्शन में बज्रासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास किया।
विज्ञापन
शहर के एक मैरिज हाल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योगाभ्यास हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महिला पतंजलि जिला प्रभारी डॉ. रश्मि, डाॅ. एसके वर्मा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट महाराजगंज के जिला प्रभारी विंध्यवासिनी सिंह, योगाचार्य कृष्ण मुरारी सिंह, विमल पांडेय ने की।
पतंजलि योग समिति के योगाचार्य कृष्णमुरारी सिंह के निर्देशन में मुख्य योग शिक्षक संत कुमार वर्मा एवं विपुल भारद्वाज ने सभी को बांसुरी की धुन पर योग कराया। इसके बाद 10 दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर में कल आयोजित की गई योग प्रतियोगिता के विजयी बाल योग साधकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में योग शिक्षक दीपनारायण, गणेश श्रीवास्तव, विपुल भारद्वाज, धर्मेंद्र, रामू, मनोज मल्लाह एवं संत कुमार वर्मा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर शिवाजी शाखा पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक राजीव नयन रहे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाई सतपुड़ा, शिवालिक और विंध्याचल के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास हुआ। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना सभागार में शिक्षकों ने योग किया। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मार्कण्डेय सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक योग किया। नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में तहसील कर्मचारियों, राजस्व कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, योग प्रशिक्षक देवेन्द्र गुप्ता ने छात्र/छात्राओं को योग दिवस के विषय में जानकारी दी। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, शिशु विद्यालय जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, इंदर प्रसाद चौधरी जनजातीय आदर्श इंटरमीडिएट काॅलेज बरगदवा बाजार में याेगाभ्यास हुआ। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व बीडीओ अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में योग किया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व योग दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योग किया। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के मिनी स्टेडियम में एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा व नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।