फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prabudha community Deliverd from Agricultere minister

प्रबुद्ध वर्ग में समाज को प्रभावित करने की क्षमता- कृषि मंत्री

Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Prabudha community  Deliverd from Agricultere minister
प्रबुद्ध वर्ग में समाज को प्रभावित करने की क्षमता : कृषि मंत्री
विज्ञापन

महराजगंज। प्रबुद्ध वर्ग समाज को नई दिशा देता है। लिहाजा भाजपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करा रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र की साढ़े सात और प्रदेश की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को बताया जा रहा है।
यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को शाम 4 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सदर विधान सभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कृषि मंत्री ने कहा कि कहा कि समाज को प्रभावित करने की क्षमता प्रबुद्ध वर्ग के लोगों में होती है। जब तक देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज अपने सर्वोच्च शिखर पर है। उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है। आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आपके द्वारा जनता में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व टीकाकरण के बारे में समाज के हर व्यक्ति को जानकारी दें।
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सदर विधान सभा प्रभारी निरंकार त्रिपाठी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग मार्गदर्शक बन समाज को दिशा देने का काम करते हैं। आज देश विकास की ओर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा संयोजक ओम प्रकाश पटेल ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, सुनील पटेल, कुर्सेद अंसारी, कन्हैया प्रसाद, धनंजय पटेल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया
प्रदेश के कृषि मंत्री का बार एसोसिएशन सिविल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, डॉ. शांति शरण मिश्रा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. शैलेन्द्र उपाध्याय, राम प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता देवेंद्र पांडेय, अधिवक्ता सच्चिदानंद घन त्रिपाठी, अधिवक्ता सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता सुशील श्रीवास्तव, अधिवक्ता अजीत सिंह, अधिवक्ता संजय यादव ने स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हिंदू नेता अमित पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कृषि मंत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed