फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prabal's selection in Cricket Sports College Lucknow

Maharajganj News: क्रिकेट स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ में प्रबल का चयन

Sun, 27 Aug 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prabal's selection in Cricket Sports College Lucknow
क्रिकेट स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ में प्रबल का चयन
महराजगंज। सिसवा बाजार कस्बे के सुभाषनगर निवासी प्रबल प्रजापति का उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चयन हुआ है। प्रबल प्रताप प्रजापति सिसवा के सेंट जोसफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा पांच तक की शिक्षा के दौरान पिता अंबर प्रजापति से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद मंडल स्तर पर चयनित हुए। गोरखपुर रीजनल स्टेडियम में क्रिकेट कोच अजय सिंह, फुटबाल कोच विशाल व खेल टीचर मोहन चौहान ने प्रबल की प्रतिभा को निखारा। जिसकी वजह से प्रदेश स्तर पर स्पोर्ट्स कालेज के लिए चयनित हुए। बल्लेबाजी प्रशिक्षण के लिए तीसरा स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में प्रवेश लिया और अंडर 12 के लिए प्रशिक्षण लेना आरंभ कर दिया है। प्रबल को चयनित होने पर सेंट जोसफ स्कूल के प्रबंधक ओए जोसफ, चेतन शाही, पंकज सिंह, अश्वनी प्रजापति, अंजनी प्रजापति, संजीव सोनी ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed