फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PPganj defeated Phulmanhaan 4-0

Maharajganj News: पीपीगंज ने फुलमनहां को 4-0 से हराया

Fri, 07 Feb 2025 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Feb 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
PPganj defeated Phulmanhaan 4-0
फरेंदा। बृजमनगंज विकास खंड के रमानाथ उमाशंकर इंटर काॅलेज फुलमनहां के खेल मैदान पर चल रहे स्व. देवीशंकर लाल श्रीवास्तव फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच महराजगंज और भैया फरेंदा के बीच खेला गया, जिसमें हाफ के पहले दोनों टीमें एक-एक गोल करके बराबर स्कोर पर रही।
विज्ञापन

फिर हाफ के बाद भी दोनों टीमों ने फिर से एक-एक गोल मारे। मैच का स्कोर 2-2 से टाई हो गया। वहीं दूसरा मैच फुलमनहां और पीपीगंज के बीच खेला गया। इसमें हाफ टाइम के पहले पीपीगंज के खिलाड़ियों ने थोड़े-थोड़े अंतराल में तीन गोल मारे। हाफ के बाद फिर से पीपीगंज की टीम ने एक गोल मारकर मैच को 4-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

पहले मैच का उद्घाटन दिनेश यादव और विनोद जायसवाल, सुदर्शन चौरसिया ने किया। दूसरे मैच का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि फूलकुंवर चौहान, पूर्व प्रधान रामपाल चौधरी ने किया। इस मौके पर खेल आयोजक अभय पासवान, राजेंद्र वर्मा, शहबान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed