{"_id":"6841ec17a0cd3ee3a1086bac","slug":"power-supply-was-disrupted-for-12-hours-due-to-feeder-testing-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-151101-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फीडर टेस्टिंग के चलते 12 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फीडर टेस्टिंग के चलते 12 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
Fri, 06 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर और ग्रामीणों इलाकों का बृहस्पतिवार को फीडर टेस्टिंग किया गया। इसके चलते 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बांधित रही। ऐसे में पूरे दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए बिजली का इंतजार करते रहे।
पूरे दिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी लेने पर मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र में जुड़े सभी मशीनों की टेस्टिंग सुबह से शुरू हुई। जो देर शाम तक चली। इसके कारण सभी मशीनों को बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की लाइट भी बंद कर दी गई। शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति की गई। जिस दौरान कई बार बिजली कटती रही। यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चला। फिर लाइट आने के कुछ देर तक ठहरने के बाद लोगों ने तरह राहत की सांस ली।
अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि हर तीन महीने पर फीडर की टेस्टिंग होती है। ऐसे में आज भी फीडर की टेस्टिंग चल रहा था। देर शाम तक टेस्टिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।