फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power supply restored to most villages in Adda Bazaar.

Maharajganj News: अड्डा बाजार में अधिकतर गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल

Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored to most villages in Adda Bazaar.
आंधी-बारिश से बिजली के पोल-तार हो गए थे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

अड्डा बाजार। क्षेत्र में आंधी-बारिश की वजह से बिगड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था शुक्रवार की आधी रात में अधिकतर जगहों पर बहाल कर दी गई। हालांकि कुछ कुछ पुरवों में अभी भी समस्या बनी हुई है। सोमवार की शाम करीब बजे आंधी-बारिश में क्षेत्र में विभाग का बहुत नुकसान हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में बिजली के पोल तार क्षतिग्रस्त हो गए थे।
गजरही के चंदन सिंह, दुर्गेश विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पूरा दिन ही नहीं बल्कि देर रात तक गांव के तार पोल ठीक करने का कार्य हुआ। बावजूद इसके कुछ ही ग्रामीण उपभोक्ताओं के यहां विद्युत आपूर्ति ही बहाल हो पाई। कर्मचारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बरवां कला फीडर के अंतर्गत करैलिया से भैसहिया पाठक के बीच सिवान में गिरे 13 पोल बृहस्पतिवार की रात तक दुरुस्त किए जा चुके थे। खेतों में मिट्टी गीली होने की वजह से हाइड्रा मशीन नहीं जा पा रही थी। इस कारण पोल गाड़कर तार चढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उसी दिन देर रात तक गजरहा, भेड़ही, बनवाटारी, परसौनी कला, पिपरहिया, बरवांखुर्द आंशिक, मुड़ेहरा बाजार में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। शुक्रवार को चड़लहा, बरवा कला, गजरही आंशिक, चौतरवां, नरकटहा की आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने कहा कि लगभग सभी गांवों की आपूर्ति बहाल हो चुकी है। कुछ ट्रांसफार्मर से जुड़े लोग अभी भी प्रभावित हैं। कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं। रविवार तक सभी जगहों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed