फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   power supply interrupted. people disrupts

विद्युत आपूर्ति बाधित, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Fri, 12 Jun 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
power supply interrupted. people disrupts
यूनियन बैंक के सामने केबल ठीक करते कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विद्युत आपूर्ति बाधित, उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
शुक्रवार की सुबह नौ बजे से गुल हुई बिजली शाम तक नहीं आई, जिससे दिनभर बच्चे, बुजुर्ग एवं मरीजों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। लोकल फाल्ट की वजह से समस्या हो रही है। बृहस्पतिवार की रात में अधिकांश जगह लो वोल्टेज की समस्या रही, जिससे लोग परेशान रहे। रात 12 बजे तक बिजली आती जाती रही।
शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की रात में उमस भरी गर्मी से बेचैन लोग घर के अंदर बाहर होते रहे। क्योंकि लो वोल्टेज होने के कारण इनर्वटर भी जार्च नहीं हो सके। पंखे भी ठीक ढंग से नहीं चल पा रहे थे। राजीव नगर के आधे हिस्से में बिजली का वोल्टेज ठीक रहा। वहीं शास्त्री नगर, आजाद नगर, विस्मिल नगर, चिउरहां, सुभाष नगर, हमीद नगर के अलावा अन्य मोहल्लों में लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे।
विज्ञापन

इंदिर नगर के पूर्व सभासद चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उमसभरी गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो गई है। रात में बिजली आने जाने का क्रम जारी रहा। शुक्रवार को दिन में भी बिजली गुल रहने से शहरवासियों को काफी परेशानी हुई। राजीव नगर के सभासद डॉ. सिद्धार्थनशाथ शुक्ल ने बताया कि गर्मी में बिजली आपूर्ति की बदहाली से समस्या हो रही है। रात में काफी देर तक सड़क पर टहलना पड़ा। जय कसौधन ने बताया कि रात में बच्चों को काफी परेशानी हुई। दिन में बिजली नहीं रहने से टंकी में पानी नहीं भर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति जल्दी होगी बहाल
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि शहर में आफीसर्स कालोनी के पास ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट को ठीक करने में कर्मी जुटे हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लो वोल्टेज की समस्या भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed