फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   power supply disturb

Maharajganj News: बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

Mon, 05 Jun 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
महराजगंज। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौली लोगों पर भारी पड़ रही है। गांवों में सुबह-शाम मिलाकर करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल है, लेकिन बिजली निगम उसे ताख पर रखकर मनमाने तरीके से बिजली आपूर्ति कर रहा है। बिजली निगम की इस मनमानी से ग्रामीण उभ।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के बागापार, बेलवा काजी, कटहरा, सलामतबढ़, केवलापुर, सोनरा, सिसवनिया, बैजनाथपुर, बडहरा बैद्य, शेखपुरवा समेत अन्य गांवों में दिन और रात मिलाकर 15 से 20 बार बिजली कटौती की जाती है। इस दौरान कभी वोल्टेज एक दम कम तो कभी अचानक तेज वोल्टेज में बिजली आने के कारण कई घरों में टीवी, मोबाइल, फ्रीज, मोबाइल चार्जर आदि जल जाते हैं, लेकिन बिजली विभाग को इससे कोई लेना देना नहीं रहता है। भीषण गर्मी एवं उमस से लोग परेशान हैं। बिजली कटौती से गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। घर के बाहर तपती धूप भीषण गर्मी और रुक-रुक कर चल रही गर्म हवाएं और घर में बिजली नही ऐसे में आम जनजीवन बेहाल है। गांवों में ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण संतोष साहनी, दीपक शर्मा, कमलेश राय, जितेंद्र यादव, दीपक जायसवाल, शमसुद्दीन, रामरेखा, रियाजुद्दीन, कमालुद्दीन, बृजेश सिंह, चंद्रभान यादव, शैलेश गौतम, कृष्णमोहन साहनी, संतोष, सुनील आदि ने अधीशासी अभियंता को पत्र भेजकर समस्या का समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना हैं कि बिजली की आंख मिचौली से हम लोग आजीज आ चुके हैं। दिन और रात मिलाकर 15 से 20 बार बिजली गुल होती है। बार - बार बिजली कटने एवं हाई और लो वोल्टेज होने पर घर के उपकरण जल जाते हैं। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्रों में शेड्यूल के अनुसार ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे सिसवा नगर के उपभोक्ता
उमस भरी भीषण गर्मी में सिसवा नगर व क्षेत्र के उपभोक्ता लो-वोल्टेज समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों कहना है कि दिन तो किसी तरह गुजर जाता है। शाम होते ही बल्ब में एलिमेंट जलता है और पंखा अपने मंद गति पकड़ लेता हैद्घ कूलर और एसी चलाना तो बंद हो गया है। सिसवा के मीराबाई नगर, सेनानी नगर, महाराणा प्रताप नगर, चित्रगुप्त नगर, शिवाजी नगर, शास्त्री नगर, सरदार पटेल नगर सहित सभी वार्डो व आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति हो रही है। उसके बाद ढेबरी जला कर ही काम करना पड़ता है। बिजली की रोशनी पर्याप्त नहीं होती है। सभासद प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा, उत्पल विश्वास, अमरेंद्र मल्ल,सुरेश चौधरी सहित तमाम उपभोगताओं ने बिजली विभाग से शिकायत कर लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द से जल्द लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed