फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power station will be built in the city with Rs 3 crores, electricity problem will be solved

Maharajganj News: शहर में तीन करोड़ से बनेगा विद्युत स्टेशन, दूर होगी बिजली की समस्या

Sun, 25 Aug 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Power station will be built in the city with Rs 3 crores, electricity problem will be solved
महराजगंज। शहर के धनेवा-धनेई में जल्द एक नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। बिजली निगम की ओर से सब स्टेशन के निर्माण के लिए तीन करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। नया सब स्टेशन बनने से बैकुंठपुर बिजली घर पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन

उपकेंद्र बनने के बाद 40 हजार से अधिक लोगों को बिजली की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसमें शहरी क्षेत्र के आधे हिस्से के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के आठ गांवों के लोगों को बिजली आपूर्ति में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में बैकुंठपुर बिजली घर पर अत्यधिक लोड होने के कारण बिजली कटौती की समस्या आम हो गई है, लेकिन इस नए उपकेंद्र के चालू होने के बाद बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी और लोगों को नियमित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। नया विद्युत उपकेंद्र करीब 50 डिस्मिल जमीन पर तैयार किया जाएगा। पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित किया जाएगा। इस ट्रांसफाॅर्मर की मदद से विद्युत आपूर्ति में पर्याप्त सुधार होगा और उपभोक्ताओं को स्थिर व निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल बिजली सप्लाई में सुधार होगा, बल्कि इससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यवसाय, शिक्षा और अन्य गतिविधियों के लिए निर्बाध बिजली की उपलब्धता से क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा। नए उपकेंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा और इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।


लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज लो हो रहा

शहर में रोजाना बिजली की खपत बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज लो हो जा रहा है। कई मोहल्ले में रात में बिजली रहने का कोई मतलब नहीं है। रात में फ्रीज भी काम नहीं करता है। इससे घर में रखी जरूरी सामग्री खराब हो जा रही है। शास्त्री नगर के जितेंद्र ने बताया कि रात में आठ बजे के बाद लो वोल्टेज होने के कारण पंखा धीरे चलता है। गांधी नगर के रमेंद्र वर्मा ने बताया कि रात में प्रत्येक दिन वोल्टेज ठीक नहीं मिल रहा है। बिजली निगम के दावे और हकीकत में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed