फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power failure in reality, supply full on paper

Maharajganj News: हकीकत में बिजली गुल, कागजों में आपूर्ति फुल

Mon, 22 May 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Power failure in reality, supply full on paper
गांधी नगर मुहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर।संवाद
शाम सात से रात के 11 बजे के बीच बिजली 15 से 20 मिनट के लिए रुक-रुककर कई बार हो रही बिजली गुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी में बार-बार हो रही ट्रिपिंग से निर्बाध बिजली आपूर्ति की मंशा पर पानी फिर गया है। कागजों में आपूर्ति पूरी दर्शाई जा रही है। शाम सात से रात के 11 बजे के बीच में बिजली 15 से 20 मिनट के लिए रुक-रुककर कई बार गुल हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। जिम्मेदार इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं।
शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली लेने का आदेश है। न तो शहरी क्षेत्र में आपूर्ति ठीक ढंग से मिल रही है। न ही ग्रामीण बिजली आपूर्ति से खुश है। सुबह से ही बिजली बार-बार ट्रीप होती है। एक बार ट्रीप होने में 10 से 15 मिनट बिजली गुल हो जाती।
विज्ञापन

लो वोल्टेज से घर में लगे उपकरण ठीक से कार्य भी नहीं करते। कुछ जगहों पर पंखा चल रहा है तो कूलर चलने में परेशानी होती है। वोल्टेज कम होने से घर में पानी के लिए लगा मोटर भी टंकियों तक पानी नहीं पहुंचा पा रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि पंखा तो चलता नहीं, केवल घूमता है। इससे गर्मी दूर नहीं हो पा रही है। बिजली निगम के अधिकारी पूरी क्षमता के साथ बिजली देने का दावा कर रहे हैं। शहर में कोई ट्रांसफार्मर ओवर लोड न होना बताया जा रहा है। लेकिन, हकीकत यह है कि बिजली उपभोक्ता ठीक ढंग से बिजली न मिलने से परेशान हैं। रविवार को दिन में कई बार बिजली गुल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
शहर में निर्धारित समय से बिजली आपूर्ति की जा रही है। कहीं भी ट्रांसफार्मर ओवरलोड नहीं है। एक जगह ट्रांसफार्मर काम न करने की सूचना मिली तो तुरंत मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता
...
बार-बार ट्रीप होने के तीन प्रमुख कारण
किसी कंपनी या फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर का खराब होना।
तेज हवा में तार के आपस में टकराव करना।
तार पर किसी पेड़ की डाली का टकराना।
...
गांधीनगर में रात भर रहा लो वोल्टेज
शहर के गांधीनगर में रातभर लो वोल्टेज रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। फोन पर इधर उधर जानकारी जुटाने के बाद भी बिजली ठीक नहीं हुई। दोपहर में बिजली निगम की ओर से ट्राॅली पर ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली व्यवस्था ठीक कराई गई। उपभोक्ताओं ने कहा कि गर्मी में बिजली ठीक से नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों व बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। निगम के जिम्मेदार इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।
...
बिजली निगम की ओर से 24 घंटे आपूर्ति होने का दावा फेल है। शहर में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। बिजली दिन में 10 से 15 बार ट्रिप हो रही है। कई वार्ड में लो वोल्टेज की समस्या होने से बिजली के उपकरण काम नहीं कर रहे हैं।

अतुल गुप्ता, सुभाष नगर
...
शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलना चाहिए। लेकिन, बिजली का कोई भी टाइम टेबल नहीं है। रात को सोते समय जब बिजली कटती है तो नींद उड़ जाती है। इस भीषण गर्मी में लो वोल्टेज व बार-बार ट्रीप होने की समस्या को दूरा करना चाहिए।
अभिषेक राय, शास्त्री नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed