फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power cut...business affected during the day and sleepless at night

Maharajganj News: बिजली कटौती...दिन में कारोबार प्रभावित तो रात को नींद हराम

Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Power cut...business affected during the day and sleepless at night
कलेक्ट्रेट मोड़ के तरफ से आने पर गोरखपुर मार्ग पर शास्त्री नगर मुहल्ले में राम जानकी मंदिर के स
रुक-रुक कर दिन में करीब 25 बार कटी रही बिजली, कभी 20 मिनट तो कभी आधे घंटे भी नहीं रहती है बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली कटौती से हर कोई प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर में हो रही है। छोटे-मोटे उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। दिन में रुक-रुक कर करीब 25 बार बिजली कटौती से कामकाज नहीं हो पा रहा है। वहीं रात को लो वोल्टेज के कारण बिजली का रहना न रहना बराबर है, इससे लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। करीब चार घंटे तक रुक-रुक कर बिजली कटौती हो रही है। कारोबारी ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
सोमवार को बिजली कटौती से बेहाल कारोबारियों का हाल जानने की कोशिश की गई। सुबह 11 बजे रहे थे। पड़ताल के दौरान फरेंदा रोड से होकर जाने पर टेढ़वा कुटी के पास अल्यूमिनयिम एवं ग्लास की दुकान दिखी। दुकान के मालिक अभिषेक राय कुर्सी पर बैठे हुए थे। मिस्त्री विक्की गुप्ता बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बीते तीन से यह समस्या ज्यादा हो रही है। दिन में कई बार बिजली गुल होती है। प्रत्येक दिन ऐसे ही बैठक कर इंतजार करना पड़ता है। जो ऑर्डर मिला है, वह पूरा नहीं हो रहा है। ग्राहक आकर झिकझिक करते हैं। अभिषेक राय ने बताया कि बिजली नही होने से लगभग 20 ऑर्डर पेंडिंग पड़ा हुआ है, किसी का जंगला बनाना हैं तो किसी का दरवाजा लगाना है। बिजली नहीं होने के कारण ऑर्डर देने वाले लोग फोन कर रहे कि जल्दी सामान लगवाइए। तीन कारीगर हैं। एक दिन में 1500 से 3 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मोड़ की तरफ से आने पर पर शास्त्री नगर मुहल्ले में राम जानकी मंदिर के सामने स्थित जेपी इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर कारीगर लाइट आने का इंतजार कर रहे थे। दुकान के मालिक सूरज पटेल भी मौजूद थे। मिस्त्री समान को रखकर लाइट आने का इंतजार कर रहे थे, जिससे बिल्डिंग का काम हो सके। सूरज ने बताया कि पांच वर्कर काम कर रहे हैं। लाइट न होने के कारण 15 लोगों का काम अटका हुआ है। एक दिन में लगभग पांच हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्सेना चौराहे की तरफ से आते समय सुभाष नगर मुहल्ले में श्रीवास्तव आटा चक्की मिला। आटा चक्की के मालिक नीरज श्रीवास्तव बैठे थे। इनके वर्कर लाइट आने का इंतजार कर रहे थे। 40 लोगों का आटा पिसना बाकी था। दोपहर में आने वाले लोगों को वापस जाना पडा। नीरज ने बताया कि करीब दो हजार का नुकसान प्रत्येक दिन हो रहा हैं। समय से उपभोक्ता को गेहूं पिस कर नहीं दे पा रहा हूं।

शास्त्री नगर मुहल्ले में लीड बैंक के बगल इलेक्ट्रिक की दुकान हैं। करीब एक बजे यहां मिस्त्री अभिषेक पांडेय और संदीप निगम लाइट का इंतजार कर रहे थे। लगभग 6 पंखा, इंडेक्सन, प्रेस, मोटर खराब था। बिजली नहीं होने से बन नहीं पा रहा था। अभिषेक ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली से समस्या हो रही है। ग्राहकों का सामान समय से बन नहीं पा रहा है।
------------------------
बिजली दिन में कई बार गुल होती है। कामकाज होने में समस्या हो रही है। ग्राहकों को तय समय पर काम पूरा नहीं दे पा रहा हूं। इधर तीन दिन से ज्यादा समस्या हो रही है। उमस में परेशानी भी हो रही है।
सूरज पटेल, कारोबारी
-------------------
समय से बिजली नहीं रहने के कारण कारीगरों को बैठना पड़ रहा है, इससे कामकाज प्रभावित होने के साथ ही काफी नुकसान हो रहा है। एक बार बिजली गुल होती है तो कम से कम 20 मिनट के पहले नहीं आती है।
अभिषेक राय, कारोबारी
-------------------
रात में लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। पंखा धीरे-धीरे चल रहा है, इससे उमस में रात को नींद नहीं लगती है। सुबह सिर में दर्द में होने लगता है।
गोविंद मिश्रा, नागरिक
------------
दो दिन से सिर में दर्द की समस्या हो रही है। नींद पूरी नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। रात में लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर बहुत धीरे धीरे चलता है। बिजली रहने का कोई मतलब नहीं रहता है।
असफाक खान, नागरिक
-------------------------
कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर है ओवरलोड

शहर में लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हैं। इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है। बिजली निगम की ओर से आरडीएसएस योजना के ओवर लोड ट्रांसफाॅर्मर बदलने की तैयारी की जा रही है। शहर में प्रतिदिन 10 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हो रही है। बिजली निगम के अधिकारी शहर में 10 मिलियन यूनिट बिजली की खपत प्रत्येक दिन होना बता रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज लो हो रहा है।


-------------------

घर में लगे बिजली के उपकरण भी ठीक ढंग से नहीं कर रहे कार्य

जिले में तीन फीडरों से लगातार लो वोल्टेज की समस्या है, लेकिन इनका समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। घर में लगे बिजली के उपकरण भी ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। बिजली निगम में प्रतिदिन घुघली, परतावल और सिसवां बाजार में लो वोल्टेज के प्रतिदिन चार से छह मामले आ रहे हैं। उपभोक्ताओं की ओर से लो वोल्टेज की समस्या को ठीक करने की मांग की जा रही है। लेकिन निगम समस्या का निस्तारण नहीं कर पा रहा है।

--------------------------

आइस्क्रीम हो रही खराब, बढ़ी परेशानी

शहर में आइस्क्रीम कारोबारी परेशान हैं। बिजली ठीक से नहीं रहने के कारण आइस्क्रीम पिघल जा रही है। कारोबारी विनीत ने बताया कि चार हजार की आइस्क्रीम पिघल गई। काफी नुकसान हो रहा है। रात में भी बिजली कई बार गुल हो रही है।
-----------------------
बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार की जा रही है। जहां ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड है, वहां क्षमता बढ़ाई जाएगी। निर्बाध बिजली देने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed