फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   potholed road

गड्ढ़ायुक्त सड़क से आजिज लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Sep 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
potholed road
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत कराने की मांग की। - फोटो : MAHARAJGANJ
गड्ढ़ायुक्त सड़क से आजिज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। महदेइया से भगवानपुर पिच मार्ग मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। गिट्टियां उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन में परेशानी हो रही हैं। महदेइया गांव के लोगों ने शुक्रवार को क्षतिग्रस्त सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर प्रदर्शन चला।
महदेइया गांव के उमेश यादव, राजेश यादव, महिपत यादव, राजू, अमेरिका, रामजीत, बेचन यादव, राम रन, रामभवन, सुग्रीम ने कहा कि नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली भगवानपुर गांव की सड़क की गिट्टियां उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सीमावर्ती गांव भगवानपुर में साप्ताहिक बाजार लगती है। यहां एसएसबी बीओपी, पुलिस चौकी, स्कूल के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन

यहां बाजार करने के लिए नेपाल तथा भारत के सीमावर्ती गांवों के लोग आते हैं। यह मार्ग महदेइया चौराहा से सोहनी, बड़हरी, हनुमानगढ़िया, कोनघुसरी, हड़हवा, रघुनाथपुर, जसवल, भगवानपुर, परसौनी, अहिरौली, मधपुर,मदरी आदि गांवों को जोड़ती है। भगवानपुर से नेपाल के धकधई, शंकरपुर, वीरता, नवल परासी, रूपनदेही आदि गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सचिन कुमार ने कहा कि सड़क मरम्मत की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed