फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Posters and banners are being put up without permission, immediate action is being taken

Maharajganj News: बिना अनुमति के लगा रहे पोस्टर–बैनर, तत्काल हो रही कार्रवाई

Thu, 16 May 2024 05:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Posters and banners are being put up without permission, immediate action is being taken
महराजगंज। व्यय प्रेक्षक जितेंद्र पटेल ने कलक्ट्रेट में सी–विजिल, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी और व्यय लेखा कक्ष का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक ने सबसे पहले सी–विजिल कक्ष को देखा। उन्होंने प्रभारी और एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता से सी–विजिल पर शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली। पोर्टल पर एफएसटी गाड़ियों की लोकेशन को देखा। उन्होंने सर्वाधिक प्राप्त हो रही शिकायतों के प्रकृति की भी जानकारी ली। सी–विजिल प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति पोस्टर–बैनर लगाने की सर्वाधिक शिकायतें मिल रही हैं, जिनका निस्तारण एफएसटी टीमें मौके पर जाकर कर रही हैं। प्रेक्षक ने नामांकन की अधिसूचना के बाद मिली शिकायतों की संख्या के बारे में पूछा। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कुल छह प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में हुआ है। उन्होंने सर्वाधिक कार्रवाई वाली विधानसभा क्षेत्र की जानकारी ली। सी–विजिल प्रभारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फरेंदा में 32 और विधानसभा क्षेत्र महराजगंज में कुल 33 शिकायतें अबतक प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण समयसीमा के भीतर किया जा चुका है। इसके बाद प्रेक्षक ने कंट्रोल रुम को देखा। उन्होंने कंट्रोल रुम में टेलीफोन की संख्या की जानकारी ली। प्रभारी अधिकारी और डिप्टी सीवीओ विनोद विश्वकर्मा ने बताया की कंट्रोल रुम में 04 लैंड लाइन नंबर और 04 मोबाइल नंबर सक्रिय हैं। अबतक कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सर्वाधिक शिकायतें एपिक कार्ड संबंधी प्राप्त हुई हैं। जिनका निस्तारण संबंधित एआरओ से संपर्क कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया गया है। दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
पेड न्यूज व विज्ञापन पर नजर
प्रेक्षक ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी प्रक्रिया की जानकारी ली। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि मॉनिटरिंग में लगे सहायक यू–ट्यूब चैनल, विभिन्न मीडिया वाट्स ग्रुप, प्रत्याशियों के सोशल अकाउंट आदि की निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त पेड न्यूज और विज्ञापन की निगरानी के लिए विभिन्न अखबारों को नियमित रूप से देखा जा रहा है। साथ ही विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी लगातार पर्यवेक्षण किया जा रहा है। पेड न्यूज व विज्ञापन की दैनिक रिपोर्ट व्यय लेखा टीम को प्रेषित की जा रही है। प्रेक्षक की ओर से व्यय लेखा टीम से वार्ता की गई और निर्देशित किया गया कि नामांकन के उपरांत प्राप्त होने वाले व्यय को प्रत्याशी के व्यय में जोड़ा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed