फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   post doctor in jail:DJ

जिला जेल में स्थायी डाक्टर तैनात करें

Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
post doctor in jail:DJ
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते जिला जज हसनैन कुरैशी व डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। गुरुवार को जनपद न्यायाधीश हसनैन कुरैशी, डीएम वीके सिंह और एसपी आरपी सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि जिला जेल में कुल 821 बंदियाें में 86 महिलाएं और 29 अल्पसंख्यक बंदी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जनपद न्यायाधीश को बताया कि जिला जेल में स्थायी रूप से चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से बंदियों के उपचार में कभी परेशानी हो रही है। जनपद न्यायाधीश ने असंतोष व्यक्त करते हुए डीएम को निर्देश दिया कि तत्काल स्थाई रूप से डाक्टर की तैनाती करना सुनिश्चित करावें।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बंदियो को नि:शुल्क विधिक जानकारी दी गई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि जिस किसी बंदी को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है या प्राइवेट अधिवक्ता रखने में असमर्थ है। उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम किशोर, जेलर आरके सिंह, डिप्टी जेलर पीके सिंह, कमल नयन आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक जिला जेल में हुई। इसमें जेल अधीक्षक की ओर से बंदियों की सूची प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed