फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Poshan Panchayat Orgnised in lawn

कुपोषण से बचाने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी-अर्चना चंद्रा

Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Poshan Panchayat Orgnised in lawn
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से नगर के एक लान में हुई ‘पोषण पंचायत’
विज्ञापन

महराजगंज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा नगर के एक लॉन में चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ‘पोषण पंचायत’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस मौके पर सदस्य ने कहा कि कुपोषण से बचाने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है।

उन्होंने कहा कि गर्भवती को गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। पौष्टिक आहार से न केवल गर्भवती स्वस्थ रहेंगी बल्कि पैदा होने वाले बच्चे भी सेहतमंद होंगे। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सही ढंग से संचालन किया जाए जिससे कुपोषण से मुक्ति मिल सके। सही पोषण, देश रोशन तथा कुपोषण छोड़, पोषण की ओर, थामे भोजन की डोर, थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से उन्होंने कहा कि गांव में घर-घर में जाकर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करें तथा उन्हें कुपोषित से सुपोषित करने की विधियां बताएं। चिह्नित कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का काम लोगों को घर-आंगन की साफ-सफाई एवं पोषण वाटिका से पौष्टिक आहार देना है। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक आशीष ने निरोग व स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व के बारे में बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, सीडीपीओ बृजेन्द्र जायसवाल, मनोज कुमार शुक्ला, विजय प्रकाश, मनोज कुमार, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed