फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Portal closed, workers are not able to get benefits of schemes

Maharajganj News: पोर्टल बंद, श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है योजनाओं का लाभ

Mon, 19 Aug 2024 06:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Portal closed, workers are not able to get benefits of schemes
महराजगंज। चालू वित्त वर्ष में श्रम विभाग का पोर्टल न खुलने से श्रमिकों के लिए बनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रमिक श्रम विभाग कार्यालय का चक्कर काटकर वापस लौट जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जनवरी से ही विभाग का पोर्टल बंद चल रहा है। इसके कारण श्रमिकों का पंजीकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

श्रम विभाग के मुताबिक, जनपद में 2 लाख 18 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रमिकों के 133 बच्चे अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ रहे हैं। शासन स्तर से श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। श्रमिकों का पंजीकरण एवं योजनाओं के लाभ के लिए श्रम विभाग का पोर्टल यूपी एलएमआईएस डॉट काम पर आवेदन किया जाता जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक विभाग का पोर्टल नहीं खुला, श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना में 1214 आवेदकों को लाभान्वित किया गया, जिसके तहत 1,05,89,147 रुपये सहायता दिया गया। कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के तहत 2319 आवेदकों को 12,15,05000 रुपया सहायता दिया गया। निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत 43 आवेदकों को 97,25,000 रुपये सहायता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से ही पोर्टल बंद है, कब तक चालू होगा यह पता नहीं है। विभाग की समस्त योजनाओं का आवेदन पोर्टल पर ही फीड होता है। पोर्टल चालू होने पर श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं का आवेदन लिया जाएगा।
-पीआर अनिल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed