फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   population of 4500, 105 people got vaccinated

4500 की आबादी, 105 लोगों को लगा टीका

Sun, 20 Jun 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
population of 4500, 105 people got vaccinated
महादेइयां गांव में लोगों को जागरूक करती ग्राम प्रधान। - फोटो : MAHARAJGANJ
4500 की आबादी, 105 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका सभी को लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन शत-प्रतिशत टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के लिए कड़ी चुनौती है। गांव में जागरूकता का आलम यह है कि टीका लगने की जानकारी होते ही लोग केंद्र पर पहुंच जा रहे हैं। व्यवस्था के अनुसार टीम भी टीकाकरण में जुटी है। केंद्र पर ज्यादा टीका नहीं पहुंचने की वजह से अधिकांश लोगों को मायूसी हाथ लग रही है।
नौतनवां ब्लॉक का एक गांव महदेइयां है। यहां गांव के प्राथमिक विद्यालय में 14 जून को टीकाकरण शिविर लगा था। उस वक्त टीम 100 टीका लेकर आई थी। दोपहर बाद टीका समाप्त हो गया था। इसके बाद गांव के लोग केंद्र से बगैर टीका लगवाए चले गए। उन्हें अब गांव में शिविर लगने का इंतजार है। हालांकि गांव से महज डेढ़ किमी दूरी पर सीएचसी रतनपुर है। यहां रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन टीका लगता है। गांव में 14 जून को डॉ. एके त्रिपाठी के नेतृत्व में एएनएम सुषमा, गायत्री, बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी, जेपी चौधरी टीका लगाने पहुंचे थे। एक ही केंद्र बना था। गांव में आंगनबाड़ी मालती, पूनम के अलावा आशा कार्यकर्ता संतोषी, पुष्पा, प्रमिला लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 4500 हैं। 1750 युवा, 550 बुजुर्ग और 2200 महिलाएं हैं। साक्षरता दर 60 प्रतिशत है। महिला साक्षरता दर 45 प्रतिशत है। गांव में सात लोग सरकारी सेवा में हैं। जबकि 16 लोग संविदा कर्मी हैं। इसके अलावा अधिकांश किसान तथा मजदूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘टीकाकरण सभी के लिए जरूरी’
गांव के राजाराम, सुशीला, रामलाल, कोईली देवी, चंद्रावती, घिसीयावन, सहदेव आदि ने बताया कि टीकाकरण सभी के लिए जरूरी है। गांव में शिविर से पहले पांच लोगों ने टीका लगवा लिया था। सुरक्षित रहने के लिए हर हाल में टीका जरूर लगवाएं।
टीका लगवाने का है इंतजार
रामजीत, राजेश, यशवंत, विद्यादेवी, महिपाल, बेचन, रामबेलास, उमेश ने बताया कि पंजीकरण हो चुका है। मोबाइल फोन पर संदेश आने के बाद केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा जाएगा।
गांव में एक बार टीकाकरण शिविर लगा था। इसमें 100 लोगों को टीका लगा था। शेष लोगों को टीका लगवाने के लिए गांव में फिर शिविर लगवाया जाएगा। प्रत्येेक दिन गांव में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाता है।

सुशीला देवी, ग्राम प्रधान
नए शेड्यूल के अनुसार गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से प्रयास है कि शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगे। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
डॉ. अमित कुमार गौतम, अधीक्षक, सीएचसी रतनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed