फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Poor progress of eight blocks in data feeding of community toilets

सामुदायिक शौचालयों के डाटा फीडिंग में आठ ब्लॉकों की प्रगति खराब

Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Poor progress of eight blocks in data feeding of community toilets
सामुदायिक शौचालयों के डाटा फीडिंग में आठ ब्लॉकों की प्रगति खराब
विज्ञापन

महराजगंज। स्वच्छता भारत मिशन के दूसरे चरण में सामुदायिक शौचालयों के डाटा फीडिंग में आठ ब्लॉकों की प्रगति निराशाजनक है। चार ब्लॉकों ने जहां 50 प्रतिशत से अधिक की प्रगति हासिल की है, वहीं आठ ब्लॉकों की प्रगति आधे से कम है।
जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है। 800 से अधिक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है। निर्मित शौचालयों के विवरण, संचालित करने वाले समूूहों व उससे जुड़े लोगों की सूचना पोर्टल www.prdfinance.up.gov.in पर फीड की जानी है। सभी 12 ब्लॉकों में सूचना देने की जिम्मेदारी खंड प्रेरक, सचिव व सहायक विकास अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि फीडिंग की जिम्मेदारी कंप्यूटर आपरेटर को दी गई है। अभी तक चार ब्लॉकों ने ही 50 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

फीडिंग की स्थिति
जिले के धानी ब्लॉक ने 20 में से 18, घुघली ने 74 में से 64, फरेंदा ने 71 में 63 एवं मिठौरा ने 82 में 41 सामुदायिक शौचालयों का विवरण फीड किया गया है। बृजमनगंज ने 65 में तीन, नौतनवां ने 97 में 25, निचलौल ने 108 में 48, पनियरा ने 72 में 11, परतावल ने 77 में 17 व सिसवां ने 60 में तीन शौचालयों का डाटा फीडिंग हुई है। सदर व लक्ष्मीपुर ब्लॉक में अभी एक भी सामुदायिक शौचालय की फीडिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सामुदायिक शौचालयों की फीडिंग की प्रगति सुधारने के लिए आठ ब्लॉकों के विभागीय कर्मी जुट जाएं। सुधार नहीं होने की दशा में उनकी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी।
- नित्यानंद, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed