फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pollution increased due to firecrackers and dust... difficult to pass through the road

Maharajganj News: पटाखे व धूल से बढ़ा प्रदूषण... सड़क से गुजरना मुश्किल

Thu, 20 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Pollution increased due to firecrackers and dust... difficult to pass through the road
भागाटार स्थित डायवर्जन के पास सड़क पर उड़ती धूल।
महराजगंज। सड़क किनारे धूल और पटाखों से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। वर्तमान में एयर क्वालिटी इंडेक्स 151 है। सड़कों पर धूल के गुबार लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। धूल के कारण वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सांसों के जरिए शरीर में जा रही धूल से स्वास्थ्य संबंधी मामले भी बढ़ रहे हैं। जमकर होने वाली आतिशबाजी भी प्रदूषण का प्रमुख कारक है। शहर में भी सड़कों के किनारे धूल से लोगों को परेशानी होती है। कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य डाकघर के पास गुजरने वाले वाहनों से उड़ने वाली धूल से मुश्किल होती है। पैदल व बाइक से जाने वालों को विशेष रूप से समस्या होती है।
विज्ञापन

वहीं निचलौल रोड पर आगे डायवर्जन के पास गुजरने वाले वाहनों से धूल उड़ती है। इससे इस रूट से गुजरने वालों को परेशानी होने लगी है। निर्माणाधीन सड़क पर पानी नहीं डालने से समस्या हो रही है। डायवर्जन के आगे बढ़ने पर आईटी कंपनी में काम करने वाले दीपक कुमार मिले। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी नहीं गिराया जा रहा है। इससे सांस लेने में समस्या होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आंखों धूल जाने से दर्द हो रहा है। जितेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान लोगों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अगर कोई सांस का मरीज लगातार इस रूट से गुजरे तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। आंख में दर्द की समस्या भी हो रही है। दूसरी ओर सोनौली हाईवे का भी यही हाल है। यहां भी निर्माणाधीन सड़क से गुजरना मुश्किल है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को है, जिनके घर सड़क के किनारे हैं।
दुकान के अंदर रखे सामान पर धूल की परत जम जा रही है। सड़क पर पानी गिराने की दिशा में जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि सहालग में पटाखा फोड़ने से वायु प्रदूषण बढ़ा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। साथ ही निर्माणाधीन सड़कों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि धूल उड़ने की समस्या दूर हो सके। निर्माणाधीन सड़क पर पानी गिराना जरूरी है।

सांस लेने में परेशानी वाले मरीज आ रहे प्रतिदिन : जिला अस्पताल के डॉ. निरंजन सिंह ने कहा कि सांस लेने में परेशानी वाले मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। कहा कि प्रदूषण के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
ऐसे में लोगों को सुबह सैर-सपाटे के दौरान मास्क लगाना चाहिए। बुजुर्ग लोगों को जरूरी न हो तो सुबह के समय टहलने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed