फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Polio campaign team spirit needed

पोलियो अभियान में टीम भावना जरूरी

Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 05 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Polio campaign team spirit needed
टॉस्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अफसरों को नसीहत दी। - फोटो : विनोद गुप्ता
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अफसरों के साथ सोमवार को बैठक की। सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिया।  जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान उपलब्धि किसी भी दशा में राज्य औसत से कम न हो। जिले के चार पीएचसी इसमें पीछे हैं। डॉक्टरों का मुख्य कार्य मरीजों का इलाज करना है। परंतु अभियान की सफलता के लिए भी सभी को कार्य करना है।
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी अपने वरिष्ठ, डब्लू, एचओ तथा यूनीसेफ से वार्ता करके कार्य करें। लाभार्थी बच्चों की लिस्ट तैयार करने के लिए आशा तथा एएनएम को मानदेय दिया जाता है। इसे समय से उपलब्ध करा दें। यह असंतोष जनक स्थिति है कि कई पीएचसी से अभी पल्स पोलियो अभियान का माइक्रोप्लान नहीं जमा किया गया है। कहा कि जिले में 2008 से कोई पोलियो केस नहीं मिला है।    प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि जिले में नियमित टीकाकरण का कार्य राज्य औसत से कम से कम इसमें 15 प्रतिशत वृद्धि की आवश्यकता है। डॉ. राजेन्द्र ने कहा कि सात से 14 अप्रैल तक मिशन इन्द्रधनुष चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएमएस डॉ. आरबीराम, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. ध्रुव महाजन, डॉ. राकेश व प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed