फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police will deal strictly with those creating ruckus during Holi.

Maharajganj News: होली में हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police will deal strictly with those creating ruckus during Holi.
निचलौल। थाना परिसर स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को होली पर्व को लेकर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने पहले मौजूद लोगों की उनकी समस्याओं को सुन तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। फिर होली में हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दी।
विज्ञापन

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने पुलिस कर्मियों से होलिका दहन स्थल के साथ ही विवादित जगहों की जानकारी ली। उसके बाद कहा कि वैसे तो क्षेत्र में होलिका दहन का कोई भी ऐसा स्थान नहीं है, जहां विवाद की सूचना हो। लेकिन फिर भी कुछ स्थानों को चिंह्नित किया गया है। अगर किसी भी शरारती तत्वों की ओर से कोई विवाद करने का प्रयास किया गया। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐेसे लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पहले से ही तैयारी बना चुकी है। फिलहाल इन्होंने होली पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए लोगों से अपील की है। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि होलिका दहन स्थलों की जांच पड़ताल के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। किसी भी जगह कोई विवाद हो तो पहले ही सूचना दे दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed