फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police were searching.body of wife's murderer found hanging in the house in Maharajganj

पत्नी की हत्या कर था फरार: पुलिस कर रही थी तलाश...घर में लटका मिला हत्यारोपी का शव- फंदे से झूल रहा था

Sat, 07 Mar 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 02:20 AM IST
सार

पत्नी की हत्या के बाद से ही आरोपी मुर्तजा फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापा मार रही थी। शुक्रवार को दिन में किसी ने मुर्तजा का शव फंदे से लटका हुआ बताकर शोर मचाया। मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर सूचना पुलिस को दिए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार व थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
Police were searching.body of wife's murderer found hanging in the house in Maharajganj
मृतक हत्यारोपी पति और घटनास्थल की फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फरेंदा के बृजमनगंज के सौरहा निवासी हत्यारोपी मुर्तजा पत्नी की हत्या के बाद से फरार था। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दिन में दो बजे हत्यारोपी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।

विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा निवासी मुर्तजा (25) की शादी बरगाहपुर निवासी नजमा (23) के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहे थे। आरोप है कि पति की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी मायके में ही रहने लगी थी। 

विज्ञापन

कुछ दिन बीतने के बाद आपसी समझौते से दोनों का संबंध विच्छेद भी हो गया था। बृहस्पतिवार को नजमा अपनी मां आयशा के साथ शादी में दिए गए सामान लेने पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। गांव के तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

दहेज का सामान अभी गाड़ी पर रखा जा रहा था कि पति मुर्तजा ने पत्नी को कमरे में बुलाकर जरूरी बात करने की बात कही। आरोप है कि पत्नी कमरे में पहुंची तभी मुर्तजा ने कुल्हाड़ी से नजमा के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद से ही आरोपी मुर्तजा फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापा मार रही थी। शुक्रवार को दिन में किसी ने मुर्तजा का शव फंदे से लटका हुआ बताकर शोर मचाया। मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर सूचना पुलिस को दिए।

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार व थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

नजमा के मां की तहरीर पर दर्ज की गई प्राथमिकी
नजमा की हत्या के बाद उसकी मां की तहरीर पर पुलिस मुर्तजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। ससुराल पक्ष के कुछ लोग शुक्रवार को आरोपी के घर पहुंचे तो कमरे में पंखे में रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी की आत्महत्या गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग घटना की निंदा कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी घटना के सभी पहलू पर जांच कर रही है। स्थानीय लोग आरोपी के सदमे में आने के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed