फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police strick on those who do not apply masks

मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस ने की सख्ती

Mon, 06 Jul 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
police strick on those who do not apply masks
मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस ने की सख्ती
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। शहर में पिपरदेउरा रोड पर इफ्को किसान सेवा केंद्र पर सोमवार को खाद लेने के लिए किसान उमड़ पडे़। खाद लेने की होड़ किसान आपसी दूरी का ख्याल रखना भूल गए। हालांकि कुछ जगहों पर पुलिस व प्रशासन ने सख्ती की।
इफ्को किसान सेवा केंद्र पर किसान धूप में लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने कहा कि अगर आसानी से खाद मिल जाती तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती। किसान रामदास ने कहा कि सुबह आए यह सोचकर कि जल्दी खाद मिल जाएगी। यहां भीड़ बढ़ने की वजह से काफी परेशानी हुई। भीड़ में बचाव करना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मोड़ पर सदर तहसीलदार, कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज एवं कोतवाल ने बिना मास्क लगाए लोगों की जांच की। इस बीच जो मिला, उसे उठक-बैठक कराने के बाद छोड़ दिया गया। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। तहसीलदार मोहम्मद जसीम ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। समय-समय पर हाथ धुलते रहे। इसके अलावा सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर सचेत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर के सक्सेना चौक पर जांच की गई। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल अपनी प्राइवेट गाड़ी में कहीं जा रहे थे। जांच में वह मास्क लगाए हुए नहीं मिले। कोतवाल सदर एके सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का 100 रुपये का चालान काटा गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में मास्क लगाकर चलने की चेतावनी दी गई है। जिलाध्यक्ष कांग्रेस अवनीश पाल ने कहा कि अपनी बंद गाड़ी में थे। ऐसे में मास्क लगाने की जरूरत नहीं थी। अगर गाड़ी के बाहर बिना मास्क के आता तो चालान करना उचित था। पुलिस ने जानकर मुझे परेशान किया। रसीद भी सादे पन्ने पर मोहर मारकर दी जा रही है।
कलेक्ट्रेट से जुड़े जिम्मेदारों के पॉजिटिव निकलने के बाद सोमवार को मुख्यद्वार बंद नजर आया। सुरक्षा के दृष्टिगत किसी को आने-जाने नहीं दिया गया। ज्यादातर लोगों ने कलेक्ट्रेट की ओर जाने से परहेज किया। एसडीएम एवं डीएम कार्यालय का मुख्य गेट बंद रहा। परिसर के अंदर चाय की दुुकान खुली थी। लेकिन लोगों की संख्या कम रही।

अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क लगाकर ही जरूरत पड़ने पर घर बाहर निकले। नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed