{"_id":"68bc977a5627f6efd10e9165","slug":"police-searched-for-missing-prince-with-drone-camera-in-kajri-village-but-no-clue-found-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-158932-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कजरी गांव में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की लापता प्रिंस की तलाश, नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कजरी गांव में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की लापता प्रिंस की तलाश, नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
लापता प्रिंस को कजरी गांव घरों में तलाश करती पुलिस ।
नौतनवा। थाना क्षेत्र के कजरी गांव के मुसहर टोले से लापता प्रिंस का पता लगाने के लिए शनिवार को ड्रोन कैमरे से छानबीन की गई, फिर भी बच्चे का सुराग नहीं मिला। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उधर सात दिनों से चल रही जांच के बाद भी सफलता नहीं मिलने से पुलिस हलकान है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नौतनवा, सोनौली, बृजमनगंज, परसा मलिक, बरगदवा के थानाध्यक्षों के साथ घटनास्थल पर शनिवार को पहुंचने से पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। भारी संख्या में पुलिस को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन कैमरे से जंगल, झाड़ी और आसपास गांवों और खेतों में छानबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके अलावा मछुआरों ने पोखरी में जाल डालकर छानबीन की, फिर भी कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने लगभग चार घंटे तक गांव के सभी टोले, जंगल और आसपास के गांवों में अभियान चलाकर पूछताछ की।
इसके बाद कुछ संदिग्धों के अलावा लापता बालक के पिता और उनके भाइयों समेत साथ में खेल रहे बच्चों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
एसपी सोमेंद्र मीणा और एडिशनल एसपी नौतनवा थाने पर लापता बालक के पिता समेत कई संदिग्धों से पूछताछ की।