{"_id":"5a04a79c4f1c1bc8678ba58f","slug":"police-route-march-to-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नेपाल सीमा तक किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नेपाल सीमा तक किया रूट मार्च
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नेपाल सीमा तक किया रूट मार्च
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली (महराजगंज)। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस ने नगर में रूट मार्च किया। बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे सोनौली टैक्सी स्टैंड के पास पुलिस के जवान एकत्र हुए। यहां से एसडीएम नौतनवां व सीओ के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों से रूट मार्च करते हुए पुलिस के जवान नेपाल सीमा तक गए।
विज्ञापन
रूट मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों ने बेखौफ हो मतदान का संदेश दिया। रूट मार्च में नौतनवां, सोनौली, बरगदवां आदि थानों की पुलिस शामिल थी।
