फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police resolve dispute over Nepali trucks breaking queue

Maharajganj News: नेपाली ट्रकों द्वारा कतार तोड़ने पर विवाद, पुलिस ने सुलझाया

Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police resolve dispute over Nepali trucks breaking queue
सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी कतार, नेपाली नंबर वाहनों को लेकर विवाद तेज। 
सोनौली। नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर इन दिनों नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। सीमा पार कस्टम और जांच प्रक्रिया में देरी के कारण सैकड़ों ट्रक चालक अपनी बारी का चार-पांच दिनों से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच नेपाल नंबर के ट्रकों के आगे निकलने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से मामले का निपटारा कर लिया गया है।
विज्ञापन

नेपाल से खाली होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली नंबर के कुछ मालवाहक ट्रक, सोनौली और नौतनवा के आसपास स्थित गोदामों से माल लोड कर ट्रकों की कतार में बीच से ही घुस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये वाहन पहले से लाइन में खड़े भारतीय ट्रक चालकों ने इस पर आपत्ति जताई तो विवाद हो गया। शुक्रवार की रात भारतीय ट्रक चालकों ने इसका जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि नियम सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी वाहन को विशेष छूट नहीं दी जानी चाहिए। विरोध बढ़ता देख सोनौली कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए ऐसे वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। अब सभी ट्रकों को अब पहले से लगी कतार के पीछे ही खड़ा होना होगा। बिना लाइन के सीधे बॉर्डर तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज कुछ नेपाली मालवाहक चालक और ट्रांसपोर्टर क्षेत्राधिकारी नौतनवा से भी मिले हैं। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी वाहनों के लिए एक ही नियम है। ट्रक लाइन से ही नेपाल जाएंगे, जो भी नियम के विरुद्ध पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed