{"_id":"613f973d8ebc3ee5300273ef","slug":"police-personnel-sweat-in-controlling-the-uncontrollable-crowd-maharajganj-news-gkp409049044","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों को छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों को छूटा पसीना
विज्ञापन

केंद्रो पर धूप में छाता लेकर टीका लगवाने के लिए लोग करते रहे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगों की भीड़ लग रही है। सोमवार को धूप में छाता लेकर लोग कतार में खड़े होकर घंटों टीका लगवाने के लिए इंतजार करते रहे। भीड़ की वजह से तमाम लोग बगैर टीका लगवाए ही वापस चले गए। सदर ब्लॉक के सेमरा राजा गांव में टीकाकरण केंद्र पर उमस भरी गर्मी में छतरी के सहारे धूप में खड़े होकर लोगों ने टीका लगवाने के लिए प्रतीक्षा की
जिला मुख्यालय पर महिला अस्पताल में सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। बाहर खड़े होकर कुछ इंतजार करते रहे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीका लगवाने की बेहतर व्यवस्था है। जिले में 27909 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा सीएचसी पर धूप में टीका लगवाने पहुंचे लोगों की भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे अधिक लोग पहुंचे। टीकाकरण के लिए आए कटहरी बाजार निवासी श्यामविहारी, रमेश, अंगद गुरली, बगेदन, अंकुर, कौशल्या, अलीमुन ने बताया कि धूप में खड़ा रहने के बाद भी टीका नहीं लग पाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्या सागर ने कहा कि जितना टीका उपलब्ध हो रहा है, उतना लोगों को लगाया जा रहा है। भीड़ अनियंत्रित हुई तो पुलिस कर्मियों ने लोगों को किसी तरह से शांत कराया।
विज्ञापन
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहद क्षेत्र के ग्राम सभा नक्सा बक्सा में सात सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर के प्रभारी अधीक्षक विपिन शुक्ला ने बताया कि नक्सा बक्सा में भीड़ को देखते हुए दो जगहों प्रथम स्थान जूनियर हाईस्कूल परिसर व दूसरा प्राथमिक विद्यालय परिसर में कुल सात सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी धूप में टीकाकरण के लिए अपने अपने बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी सीमा, नीलम यादव, माया पटेल, पुनिता देवी, ज्योति आदि मौजूद रहे।
एक कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 173 नमूना जांच के लिए भेजा गया है। अब तक कुल केस 12432 सामने आ चुका है। जिसमें सक्रिय केस 4 है। मरने वालो की संख्या 140 है। वहीं 12287 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने दी। संवाद