फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police informed the youth about the new criminal laws

Maharajganj News: पुलिस ने युवाओं को दी नए आपराधिक कानूनों की जानकारी

Sat, 01 Nov 2025 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Police informed the youth about the new criminal laws
महराजगंज। नये आपराधिक कानूनों के प्रति पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित करके छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को कानून की बारीकियों से परिचित कराना और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज बाली में पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नए कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार नए कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस की ओर से विद्यालयों और ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य गिरजाशंकर अग्रवाल ,उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्या, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना चौक के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चौक स्थित दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने अभियान से संबंधित जारी बैनर का उपयोग कर नए कानूनों के महत्वपूर्ण बिंदुओं जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला एवं बाल संरक्षण प्रावधान, तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच की भूमिका आदि पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव की अगुवाई में एक निजी काॅलेज मेें गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र एवं छात्राओं को भारत के नए आपराधिक कानून, साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध, ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर, शॉप लिफ्टर, मॉब लीचिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार हरदीडाली पंचायत भवन पर सोनौली पुलिस ने नए आपराधिक कानून और साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को बैठक करके जागरूक किया। खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि नए कानून,महिला संबंधी अपराध, ई9एफईआर ,जीरो एफआईआर, शॉप लिफ्टर, मॉब लींन्चिंग, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed