फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police gave a sense of security by marching on foot

Maharajganj News: पुलिस ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का दिलाया एहसास

Tue, 03 Mar 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police gave a sense of security by marching on foot
नौतनवा। होली पर्व के मद्देनजर सोमवार की शाम एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त फोर्स ने नगर में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ अंकुर गौतम ने कहा कि होली की आड़ में कोई असामाजिक तत्व सामाजिक एकजुटता और एकरूपता को प्रभावित न करने पाए इसको लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से तत्पर है। आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व को सकुशल संपन्न कराने की अपील की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कहीं भी अशांति फैलाने जैसी बात सामने आई तो प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने का काम करेगा। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, उपनिरीक्षक निशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed