{"_id":"61f423ec3f5e4b546e1c2804","slug":"police-aware-in-railway-station-maharajganj-news-gkp425129263","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र आंदोलन को देखते हुए सतर्क रही रेलवे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र आंदोलन को देखते हुए सतर्क रही रेलवे पुलिस
विज्ञापन
आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर सतर्क रही रेलवे पुलिस
- फोटो : MAHARAJGANJ
छात्र आंदोलन को देखते हुए सतर्क रही रेलवे पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। छात्र आंदोलन के मद्देनजर शुक्रवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती रही। जीआरपी प्रभारी शिवसागर सहित आरपीएफ की पूरी टीम आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर मार्च किया।
जीआरपी प्रभारी शिवसागर ने बताया कि रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर पूरे भारत में छात्रों ने भारत बंद का आह्वान किया था। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए आरपीएफ की टीम के साथ रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। स्टेशन पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों पर पुलिस की पैनी नजर रही। लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की जा रही थी। इस दौरान आरपीएफ चौकी प्रभारी लोकेश पासवान, विश्वनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
रेलवे परिसर में जलभराव से परेशानी
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे परिसर में जलभराव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर जाने के लिए लोगों को समस्या हो रही है। महेश, सुरेंद्र, भानमती ने बताया कि रास्ते में जलभराव से परेशानी हो रही है। जिस पर रेल विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक गुफरान ने बताया कि पाइप लीकेज होने से जलभराव हो गया है, इसे शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा। संवाद