फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police arrested for firing on trader

पुलिस गिरफ्त में व्यापारी पर फायरिंग करने के आरोपी

Tue, 04 Jun 2019 12:34 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 04 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police arrested for firing on trader
पुलिस गिरफ्त में व्यापारी पर फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। महुअवां महुई गांव के समीप कपड़ा व्यवसायी से असलहा दिखाकर हुई लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार को भैया लेजार महदेवा मोड़ से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह के मुताबिक 27 अप्रैल को धानी निवासी संतोष अग्रहरि सिंहपुर ताल्ही से कपड़ा बेचकर रात में नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। वह महुअवां महुई के पास पहुंचे थे कि तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने लूट में असफल होने पर फायरिंग भी की। व्यापारी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि महुअवां महुई के घटना में लिप्त तीन आरोपी भैया फरेंदा के लेजार महदेवा मोड़ पर खड़े हैं। इस पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बृजेश चौधरी निवासी परसिया खुर्द फरेंदा, सहबाज अली निवासी सोहरवलिया खुर्द थाना पुरंदरपुर और सलमान खान निवासी भगवतनगर परसिया बताया। पुलिस को उनके पास से 32 बोर की रिवाल्वर व दो कारतूस भी मिले। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed