फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police arrested five members of bike thief gang from Maharajganj

Maharajganj News: बाइक चोर गिरोह के पांच गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, महराजगंज के

Mon, 15 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police arrested five members of bike thief gang from Maharajganj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। मेंहदावल व सर्विलांस पुलिस टीम ने बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपियों को धानी बाजार मेंहदावल रोड से रविवार को दबोचा। पुलिस ने चोरी की पांच घटना का खुलासा किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, बाइक का पार्ट व 20,900 रुपये बरामद किए। एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में घटना का अनावरण किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मेंहदावल एसओ सतीश कुमार सिंह व सर्विलांस टीम के ज्ञानप्रकाश सिंह की अगुवाई में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान दीपक यादव निवासी पचगंगपुर टोला हिरनपुर, बृजेश गुप्ता निवासी रत्नापार थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज, देवेंद्र प्रजापति निवासी वार्ड नंबर 11 इंद्रानगर उडवलिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, हिमांशु मौर्या निवासी परसपुर, सज्जन विश्वकर्मा उर्फ भोला निवासी वरगाहपुर वैसार थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज के रूप में हुई।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की, साथ ही दो बाइक का पार्ट और 20,900 रुपये भी पाए गए। पूछताछ में पांच चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है।

पांचों मिलकर बाइक चोरी करके उनको छिपाकर रखते हैं। दीपक यादव और हिमांशु मिलकर रेकी व बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। उस बाइक को देवेंद्र व सज्जन कुमार बाइक मिस्त्री व बृजेश गुप्ता कबाड़ की दुकान के माध्यम से बेचते हैं। जो वाहन नहीं बिकता है आवश्यकतानुसार उसके पार्ट, पुर्जे अन्य बाइक में लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed