फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Poles fell due to strong storm... sheds blown away, city roads submerged

Maharajganj News: तेज आंधी से गिरे पोल... शेड उड़े, शहर की सड़कें जलमग्न

Fri, 07 Jun 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Poles fell due to strong storm... sheds blown away, city roads submerged
ऑफिसर कालोनी के सामने एनएच 730 फरेंदा मार्ग के सर्विस लेन पर भरा पानी।
महराजगंज। बृहस्पतिवार को सुबह आयी तेज आंधी-पानी ने खूब कहर बरपाया। आंधी से कई जगह पोल धराशायी हो गए। लोगों के शेड उड़ गए। बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। तेज आंधी पानी का असर फल मंडी में भी देखने को मिला। लीची के भाव गिर गए। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से सुबह गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद 41 डिग्री पारा पहुंचने पर लोग पसीने से तर-बतर हो गए।
विज्ञापन

महराजगंज नगर के बिस्मिल नगर वार्ड में सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो गया। शहर में नालों की सफाई नहीं होने से यह समस्या हो रही है। मोहल्ले के दीनदयाल ने बताया कि सुबह बारिश हुई है। नंदलाल ने बताया कि हर साल बारिश में इसी तरह से समस्या होती है।
विज्ञापन

इसी तरह से शहर में फरेंदा रोड पर सर्विस लेन पर जलभराव हो गया। पानी सड़क से हटने में काफी समय लग गया। शाम तक जलभराव रहा। किनारे बनी नालियां ओवरफ्लो होने से समस्या बढ़ गई। लोगों को सर्विस लेन से गुजरने पर परेशानी हुई। सदर सीएचसी परिसर में भी जलभराव रहा। आंधी के कारण परिसर में ही एक पोल झुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पोल टूट गया है। सुबह आई आंधी में शहर में कई स्थानों पर बोर्ड उड़ गए। छत्रपति साहू जी महराजनगर में करीब 12 लोगों के शेड उड़ गए। गांधी नगर मोहल्ले में सड़कें कीचड़युक्त हो गईं। मोहल्ले के गोरख प्रसाद कहते हैं कि बरसात में समस्या हो सकती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि नालों की सफाई करा दी गई है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

फल बाजार से लेकर सब्जी मंडी में दिखा आंधी पानी का असर
बृहस्पतिवार को शहर में सड़क के किनारे लगने लगने वाले फल बाजार से लेकर सब्जी मंडी में आंधी पानी का असर दिखा। सुबह जैसे ही गाड़ियां पहुंची। तेज आंधी पानी शुरू हो गई। इस वजह से फल कारोबारी परेशान हो गए। आवक अधिक होने से उसके खपत को लेकर परेशानी होने लगी। आम व्यापारी दीपक मद्देशिया ने बताया कि शुरुआत में 70 से 80 रुपया किलो आम बिका हैं, लेकिन अब 60 रुपया किलो बेचा जा रहा है। बारिश हो गई है। अब स्थानीय बागों से आम आएंगे, उसमें मिठास भी अधिक होगी। रेट में कमी आने की उम्मीद है। बाजार में मांग से ज्यादा सामान आने पर रेट कम हो जाता है। वहीं लीची व्यापारी दीपक ने बताया की बारिश से पहले 140 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन अब 80 रुपये किलो बेचा जा रहा। वहीं दूसरी सब्जी मंडी में दूर-दराज से आए किसान औन-पौने दाम पर सब्जी बेचकर चले गए।


बारिश होते ही शुरू हो गई रोपाई, किसान खुश
समय से बारिश होने के कारण किसान खुश हैं। शुरुआत से ही बारिश ठीक से हो रही है। जिन किसानों ने पहले से बेहन गिरा रखा है, उनकी समय से रोपाई शुरू हो गई है। निचलौल क्षेत्र के खोन्हौली गांव के सिवान में धान की रोपाई करने में किसान व्यस्त दिखे। रमेश प्रजापति ने बताया कि बारिश ठीक होने के कारण समय से रोपाई हो जा रही है। अन्य क्षेत्रों में भी रोपाई शुरू हो चुकी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी. चंद्रन ने कहा कि बारिश खेती के लिए काफी मुफीद है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में धान की खेती का रकबा करीब 1.50 हेक्टेयर है। केंद्रों पर उर्वरक उपलब्ध है। मौसम भी खेती के लिए मुफीद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed