फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   POCSO awareness camp to be held on Gandhi Jayanti.

Maharajganj News: गांधी जयंती पर लगेगा पॉक्सो जागरूकता शिविर

Tue, 29 Sep 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
POCSO awareness camp to be held on Gandhi Jayanti.
महराजगंज। गांधी जयंती के अवसर पर, दो अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में पॉक्सो एक्ट (बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण कानून) को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण कानून के प्रावधानों, उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करना है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान जनपद न्यायाधीश के आदेश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में चलाया जाएगा। इसका मुख्य लक्ष्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में कानूनी सहायता लेने के बारे में जानकारी देना है।
विज्ञापन

प्रत्येक सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाएगा, जो जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके अतिरिक्त, प्रार्थना सभाओं के दौरान भी विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, विशेष जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के प्रति सजग किया जाएगा और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

तहसीलवार 15 विद्यालयों का चयन कर उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जहां विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से समय पर तैयारी पूरी कर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed