फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pm will address on bjp establishment day

स्थापना दिवस पर होगा पीएम का वर्चुअल संबोधन

Sun, 04 Apr 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
pm will address on bjp establishment day
स्थापना दिवस पर होगा पीएम का वर्चुअल संबोधन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कल मनाएगी 41वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी छह अप्रैल को अपना 41वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसी दिन से उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में प्रचार की शुरुआत भी करेगी। ये बातें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व जनपद के प्रभारी सुभाष यदुवंश ने वर्चुअल बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल तरीके से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ता घर-घर उम्मीदवार का सिंबल और सरकार की उपलब्धियां को लेकर जाएंगे। मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण के प्रसारण की व्यवस्था करनी है। छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल माध्यमों से अपनी बात पार्टी के निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पंचायत का चुनाव देश का वह चुनाव है, जिससे विकास की सीढ़ी धरातल पर उतरती है। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा गंभीर है। प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक खुशहाली और विकास पहुंचाने के लिए पार्टी पंचायत चुनावों में सहभागिता करेगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, दुर्गा अग्रहरी, ओम प्रकाश पटेल, ऋषि त्रिपाठी, संजय वर्मा, बैजनाथ पटेल, सरोज पांडेय, प्रियंका त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्र, अरुणेश शुक्ल, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रत्येक बूथों पर होगा कार्यक्रम
कोठीभार। भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल की बैठक रविवार को दोपहर बाद दो बजे कस्बे के कमानी धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी ने की। मुख्यातिथि उतर प्रदेश भाजपा प्रान्तीय परिषद सदस्य रामनरायन जायसवाल ने हुए कहा कि आगामी छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान जगदीश जायसवाल, राकेश दुबे, राजेश वैश्य, राजू सिंह, दिनेश पांडेय, उत्तम जायसवाल, मंटू खरवार, अंकुर मिश्रा, गणेश खरवार, सुनील पाठक, मदन, नीरज, अशोक शाही आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed