फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pm narendra modi is in mahrajganj on monday, security tighten

महाराजगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए

Mon, 28 Feb 2022 07:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 07:01 AM IST
सार

प्रधानमंत्री की सभा सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के पीछे मैदान में होगी। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर जे.रविन्द्र गौड़ ने जानकारी दी।

विज्ञापन
pm narendra modi is in mahrajganj on monday, security tighten
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री की सभा सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के पीछे मैदान में होगी। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर जे.रविन्द्र गौड़ ने जानकारी दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर ने सुरक्षा में लगे कर्मियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। मेटल डिक्टेटर समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों से कर्मी लैस रहेंगे। उन्होंने पीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों को दायित्व निवर्हन के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हलचल पर नजर रखना जरूरी है। शहर में यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बेहतर ढंग से तैयारी की गई है। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। सदर एसडीएम साई तेजा सीलम के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


65 मिनट में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे मोदी
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 65 मिनट जिले में रहेंगे। वे अपनी चुनावी जनसभा के माध्यम से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल पर सारी तैयारी को पूरा कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरफोर्स के विशेष विमान से दोपहर 12 बज कर पांच मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 12 बजकर 10 मिनट पर वे गोरखपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से महराजगंज के लिए रवाना होंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर नवोदय विद्यालय परिसर में बने हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे। वहां से रवाना होकर 12 बजकर 45 मिनट पर बगल मेें स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बज कर 45 मिनट से एक बजकर 25 मिनट जनसभा को संबोधित करेंगे। एक बजकर 30 मिनट से हेलीपैड स्थल के लिए रवाना होंगे। एक बजकर 35 मिनट पर हेलीपैड पर आएंगे तथा एक बजकर 40 मिनट पर बलिया में आयोजित चुनावी जनसभा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लगाए गए भाजपा के झंडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपाईयों ने अपनी तैयारी को पूरा कर ली है। कार्यक्रम स्थल पर जहां झंडा व बैनर लगाए गए हैं, वहीं नगर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भाजपा के झंडे सड़क के किनारे लगाए गए हैं।


पीएम के कार्यक्रम के दौरान शहर में प्रवेश नहीं करेंगे बड़े वाहन
महराजगंज। शहर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए नगर में आने जाने वाले रास्तों में परिवर्तन किया गया है। जिससे लोगों को आवागमन के दौरान कोई परेशानी न हो। यातायात प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि फरेंदा से महराजगंज की तरफ आने-जाने वाले छोटे/बड़े कामर्शियल वाहनों को फरेंदा से ही डायवर्ट किया जाएगा। गोरखपुर से महाराजगंज की तरफ आने जाने वाले छोटे बड़े कमर्शियल वाहनों को परतावाल से ही डायवर्ट किया जाएगा। शिकारपुर से महाराज की तरफ आने जाने वाले छोटे बड़े कामर्शियल वाहनों का शिकारपुर से ही रास्ता बदल दिया जाएगा। सिंदुरिया से महाराजगंज की तरफ आने जाने वाले छोटे बड़े कामर्शियल वाहनों को सिंदुरिया से शिकारपुर की तरफ भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed