फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PM cherished, said on the question that awareness is necessary

Maharajganj News: पीएम ने दुलारा, सवाल पर कहा जागरूकता जरूरी

Fri, 27 Dec 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
PM cherished, said on the question that awareness is necessary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर वार्ता करती सिसवा की साँची
महराजगंज। राष्ट्रीय पर्व के बाद कागज और प्लास्टिक शीट पर छपे तिरंगे को सड़क पर फेंक अपमान न हो यह सिर्फ जागरूकता से ही रोका जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले की आठ वर्षीय सांची को यह जवाब दिया तो सांची का प्रतिउत्तर रहा कि वह भी जागरूकता फैलाएगी। इसपर प्रधानमंत्री हंस पड़े और दुलार में माथे पर हाथ फेरा।
विज्ञापन

जनपद के उपनगर सिसवा की सांची (परी अग्रवाल) को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों मिला। राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सांची अपने माता-पिता के साथ शामिल होने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

सांची शास्त्रीय नृत्य भारतनाट्यम व कत्थक में पारंगत होने के साथ साथ मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने के अलावा ताइक्वांडो की उम्दा खिलाड़ी है। अनेक प्रतिभाओं की धनी सांची को बाल पुरस्कार के लिए डीएम अनुनय झा की पहल पर चयनित किया गया था। सिसवा के चंद्रगुप्त नगर वार्ड की रहने वाली सांची आठ वर्ष की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed