{"_id":"6ace9c37780140255a09e3fc","slug":"pledged-to-follow-rules-after-becoming-aware-of-road-safety-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187049-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल, नेवीगेशन और हथियार चलाने के लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल, नेवीगेशन और हथियार चलाने के लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र के गुरली में 102 यूपी बटालियन की ओर से आयोजित सीएटीसी 169 प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल से लेकर नेविगेशन, हथियार चलाने तक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक होकर नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
शिविर में प्रशिक्षण की शुरुआत सुबह की ड्रिल और शारीरिक व्यायाम के साथ हुई। सुबह के सत्र में कैडेट्स को मार्च के अलावा सावधान एवं विश्राम जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण सत्रों में कैडेट्स को 7.62 एमएम एसएलआर से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मानचित्र के आधार पर दिशा और स्थान की पहचान करने तथा नेविगेशन की बुनियादी अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला।
प्रशिक्षण के दौरान उनमें परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेने और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने पर भी जोर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स को आर्म्ड फोर्सेज में अधिकारी बनने के लिए सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षा पास करने के गुर सिखाए। साथ ही कैडेट्स को सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
यातायात नियंत्रण विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान कैडेट्स को यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में प्रमुख रूप से सूबेदार सुमेर सिंह, कैंप सीनियर जेसीओ गुरनाम सिंह, सूबेदार आजाद खालिद, नायब सूबेदार अंगज कुमार, हवलदार महेश मीना आदि की मौजूदगी रही।