फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pledge to awaken the spark of patriotism under Tricolor campaign in every house

Maharajganj News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का संकल्प

Thu, 07 Aug 2025 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Pledge to awaken the spark of patriotism under Tricolor campaign in every house
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हुआ।
विज्ञापन


जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आत्मा, गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो देश की नई पीढ़ी को आजादी के महत्व और शहीदों के बलिदान से जोड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने और सेल्फी के माध्यम से इस उत्सव को साझा करने की अपील की। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि यह अभियान केवल झंडा फहराने का नहीं, बल्कि भारत के गौरव, बलिदान और एकता को नमन करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराकर देश में एकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना को जागृत करना है।


कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, बच्चू लाल चौरसिया, सरोज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed