फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pledge taken to keep the earth green

Maharajganj News: धरा को हराभरा रखने का लिया गया संकल्प

Tue, 06 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken to keep the earth green
नौतनवां तहसील परिसर में पौधरोपण करते छात्र छात्राएं तथा शपथ दिलाते एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ।संव
पर्यावरण की सुरक्षा का सभी ने लिया शपथ, अधिक से अधिक पौधों को लगाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्साह के साथ अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया। अधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी पौधों को लगाने का संकल्प लिया। पौधों को लगाने के बाद उनकी सुरक्षा पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कार्यालय कक्ष में कर्मियों को पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ दिलाई।
जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। डीएम ने कहा कि अक्सर लोग विशेष अवसरों पर पौधरोपण करते हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा नहीं करते। इसलिए अगर कोई पौधा लगाए तो सुनिश्चित करें कि वह पेड़ जरूर बने। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने भी पौधरोपण किया और कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इसको नियंत्रित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सदर सीएचसी परिसर में सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने पौधरोपण किया। बीएसए आशीष कुमार सिंह, सीडीओ संतोष कुमार राय, डीआईओएस अमरनाथ राय, डीएसओ एपी सिंह, डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने अपने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डी फार्मा के छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधारोपण कर सफाई अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए संकल्पित होना है। नगर पंचायत परतावल की चेयरमैन के पति सतीश कुमार मद्धेशिया ने नगर में बन रहे नए भवन के परिसर में पौधरोपण किया।
शहर के पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर जनमानस को प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने पौधा लगाया। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए हमें पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की जरूरत है। महामाया आईटी पॉलिटेक्निक में पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला।
..
एसएसबी जवानों ने लगाए पौधे
एसएसबी 66वीं वाहिनी बीओपी हरदीडाली के जवान व खनुआ पुलिस ने ग्रामीणों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी बीओपी हरदीडाली परिसर में पौधे लगाए। निरीक्षक राजीव तिवारी व खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने पौधा लगाया। इस मौके पर खनुआ ग्राम प्रधान आशा देवी, खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम यादव, आज्ञाराम यादव, संतोष आदि मौजूद रहे।

..
नीम, क्रिसमस ट्री, मोर पंखी के पौधे लगाए गए
नौतनवां तहसील परिसर में राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नौतनवां तहसील परिसर में एसडीएम मुकेश कुमार सिंह, सीओ अजय सिंह चौहान, तहसीलदार अरविंद कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, राजीव गांधी काॅलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने वाटर पॉम, चांदनी, आंवला, नीम, क्रिसमस ट्री, मोर पंखी आदि के पौधे लगाए। भिटौली क्षेत्र के दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक उपेंद्र मिश्र, पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में अजय कुमार दीक्षित व शिकारपुर पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय ने पौधा लगाया। मिठौरा ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव और एडीयो पंचायत सुरेश चंद्र कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से ब्लॉक परिसर में पौधरोपड़ किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed