फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Players won gold and silver medals in Karate

Maharajganj News: कराटे में खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

Wed, 17 Dec 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Players won gold and silver medals in Karate
6 व 7 दिसंबर को आयोजित चैंपियनशिप में विद्यालय के कुल 11 खिलाड़ियों ने लिया था भाग
विज्ञापन

भिटौली। ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 के तहत बनारस में आयोजित थर्ड उसकाई कप में महाराजगंज का प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, भैंसा के होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल ने प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर टीम के कोच ब्लैक बेल्टधारी राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि 6 व 7 दिसंबर को आयोजित चैंपियनशिप में विद्यालय के कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आराधना चौधरी, उद्देश्य मिश्र और सुफियान शेख ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही सतीश चौधरी, आदित्यनाथ, आनंद कुमार, सत्यम चौधरी, अंशिका मद्धेशिया, प्रीति निषाद, हरिकेश चौधरी एवं अंश प्रजापति ने सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम प्रतिभाएं मौजूद हैं, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देकर निखारने की। इस मौके पर विद्यालय परिवार के रमेश चंद पटेल, मनमीत पटेल, महेंद्र उपाध्याय, राहुल साहनी, राहुल जायसवाल, सीमा पांडे, उषा सिंह, नेहा पटेल, नेहा मद्धेशिया, विमलेश पांडेय, सरवन विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा सहित अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह व परमानंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed