{"_id":"6ab98880a95b005d36083004","slug":"players-will-showcase-their-talent-on-gandhi-jayanti-preparations-begin-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185938-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांधी जयंती पर खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांधी जयंती पर खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर को चौक बाजार स्थित महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के साथ ही क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। आयोजन को लेकर खेल विभाग और स्टेडियम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
स्पोर्ट्स कोच श्यामकरन यादव ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के बीच आपसी सौहार्द और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्टेडियम प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में भी उत्साह है। खेल विभाग की ओर से मैदान, खिलाड़ियों की सुविधा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।