फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Platelet testing facility now available at community health centers

Maharajganj News: चलती ट्रेन से कूदे अधेड़ की मौत

Wed, 15 Oct 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Platelet testing facility now available at community health centers
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल प्रखंड के सिसवा रेलवे स्टेशन के उत्तर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की देर रात एक अधेड़ की ट्रेन से कूदने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रौतहट जनपद थाना गौर निवासी योगेंद्र प्रसाद को उनके परिजन इलाज के लिए आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस से गोरखपुर ले जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही सिसवा स्टेशन पर पहुंचने वाली थी कि योगेंद्र रेलवे क्रासिंग संख्या 26 सी के पास चलती ट्रेन से कूद गया। इससे ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मंगलवार को जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर कार्रवाई में जुट गईं। जीआरपी पडरौना के उपनिरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि शव को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed