{"_id":"66cf06d601200319dd02590e","slug":"pipra-lala-village-people-gave-memorandum-to-dm-protest-for-panchayat-building-in-maharajganj-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव वालों ने पंचायत भवन न बनाए जाने पर जताई नाराजगी, डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव वालों ने पंचायत भवन न बनाए जाने पर जताई नाराजगी, डीएम को दिया ज्ञापन
Wed, 28 Aug 2024 04:51 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:51 PM IST
सार
परतावल विकास खंड के पिपरा लाला गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि उनके गांव में पिछले तीन वर्ष से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जो हुआ है वो भी आधा अधूरा है। हुए विकास कार्यों से गांव के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। ज्ञापन में बताया कि जून महीने में गांव के लोगों ने पहले भी प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दोबारा शिकायत करने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देने जाते पिपरा लाला गांव के ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
परतावल विकास खंड के पिपरा लाला गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि उनके गांव में पिछले तीन वर्ष से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जो हुआ है वो भी आधा अधूरा है। हुए विकास कार्यों से गांव के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। ज्ञापन में बताया कि जून महीने में गांव के लोगों ने पहले भी प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दोबारा शिकायत करने की जरूरत पड़ी।
ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि उनके ग्राम सभा को गोरखपुर-महराजगंज मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर लंबे समय से काफी गंदगी है। गांव के लोग सड़क किनारे कचरा फेंकते हैं, जिसे उठाने के लिए कोई कूड़ेदान या कूड़ेगाड़ी की व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजा कि कूड़ा वहीं बिखरा रहता है।
तीन वर्ष बाद भी गांव में पंचायत भवन का काम नहीं पूरा हुआ। आरोप लगाया कि जिस सीमेंट से भवन का निर्माण हो रहा, उसकी जांच जरूरी है। बेहद ही निम्न स्तर के सीमेंट के प्रयोग का आरोप लगाकर जांच की मांग भी की। कहा, ऐसे अधो मानक के सामानों से भवन निर्माण का काम ग्रामवासियों ने रोकवाया, लेकिन फिर उन्हीं सब सामानों का प्रयोग कर फिर से निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गांव में 80 स्ट्रीट लाइट लगनी थी, जिसमें से सिर्फ 47 ही लगी। सिर्फ नौ लाइटें रोशनी फैला रही हैं, बाकी खराब हैं। गांववासियों ने समस्या को देखते हुए स्थलीय निरीक्षण व कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मिंटू शर्मा, राकेश गौड़, गौरीशंकर, राघव गुप्ता, रविंद्र, किशोरी लाल, रमेश, रामू सहित अन्य शामिल रहे।