फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pincode is of Farenda, post office is in Gorakhpur district, villagers wander there.

Maharajganj News: पिनकोड फरेंदा का, डाकघर है गोरखपुर जिले में, भटकते हैं ग्रामवासी

Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pincode is of Farenda, post office is in Gorakhpur district, villagers wander there.
फरेंदा। क्षेत्र का एक ऐसा गांव जहां आधार कार्ड में फरेंदा का पता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस गोरखपुर जिले के इंदरपुर में पड़ता है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। जरूरी प्रपत्रों को मिलने में समय लगता है। कई बार तो नियुक्ति पत्र मिलने में भी देरी हो जाती है।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के पिपराबारी गांव की आबादी करीब 1400 है। कुल मतदाताओं की संख्या भी 1280 है। यहां के लोगों के आधार कार्ड में पोस्ट इंदरपुर दर्ज किया गया है, जबकि पिनकोड फरेंदा का 273155 लिखा हुआ है। पोस्ट ऑफिस गोरखपुर जिले में होने के कारण लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। जरूरी पत्र आने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

इंदरपुर डाकघर फरेंदा से संचालित होता है, लेकिन इसी गांव के अगल-बगल का पोस्ट ऑफिस पोखरभिंडा पड़ता है। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि पत्र, नियुक्ति पत्र, रजिस्ट्री या कोई पार्सल व प्रवेशपत्र सहित कुछ जरूरी कागजात आने में कुछ देरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वह आनंदनगर जाता है उसके बाद इंदरपुर डाकघर पर पहुंचता है। पोस्टमास्टर आनंदनगर रोहित वर्मा ने बताया कि लंबे समय से यही व्यवस्था है। इसी में बेहतर कार्य करने का प्रयास जारी है।


फरेंदा क्षेत्र में गांव पिपराबारी है। पिन कोड तो फरेंदा का मिला है, लेकिन पोस्ट ऑफिस गोरखपुर जिले का है। पहले पनियरा गांव गोरखपुर में हुआ करता था। उसी कारण से पोस्ट ऑफिस इंदरपुर हो गया था। आवेदन के दौरान कुछ समस्याएं होती हैं। डाकघर भी फरेंदा क्षेत्र के अधीन होना चाहिए।


-गजेंद्र यादव, पिपराबारी

गांव फरेंदा क्षेत्र में है। उपडाकघर इंदरपुर गाेरखपुर है। लोगों को बड़ा जरूरत पड़ने पर फरेंदा जाना पड़ता है। कुछ जरूरी पत्र आने पर देरी से मिल पाता है। वह पत्र आनंदनगर से होकर इंदरपुर डाकघर पर पहुंचता है। आधार कार्ड में भी पिनकोड फरेंदा व डाकघर इंदरपुर वाया आनंदनगर दर्ज है। वाहन के प्रपत्र का ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है।
गंगा प्रसाद,पिपराबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed